IT survey at BBC: मुंबई-दिल्ली के कर्मचारियों को बीबीसी ने भेजा मेल, लिखा- 'तैयार रहिए'
बीबीसी में आयकर विभाग के सर्वे के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मेल भेजा है। दिल्ली और मुंबई स्थित अपने ऑफिस के कर्मचारियों को बीबीसी ने मेल भेजकर कहा है कि आप तैयार रहिए।

IT survet at BBC: बीबीसी के ऑफिस में जिस तरह से आयकर विभाग के अधिकारी सर्वे करने के लिए पहुंचे उसके बाद लगातार दूसरे दिन भी यह सर्वे जारी है। आयकर विभाग के इस सर्वे के बीच बीबीसी ने दिल्ली और मुंबई स्थित अपने स्टाफ के कर्मचारियों को मेल किया है, जिसमे कहा गया है कि आप लोग इसके लिए तैयार रहें और आयकर विभाग के अधिकारियों का सहयोग करें। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के सर्वे के बाद बीबीसी ने कंपनी के कर्मचारियों को दो आंतरिक मेल भेजे हैं। ताजा मेल में बीबीसी ने कर्मचारियों से कहा है कि वह आयकर विभाग के अधिकारियों के किसी भी सवाल के लिए तैयार रहें और उनके साथ सहयोग करें। इसके साथ ही कर्मचारियों को एक निर्देश की लिस्ट भी भेजी गई है।
सर्वे के शुरू होने के बाद बीसीसी ने कर्मचारियों को जो मेल भेजा था उसमे कर्मचारियों को आयकर विभाग की कार्रवाई की जानकारी दी गई थी, साथ ही भरोसा दिलाया गया था कि अगर आप मानसिक और भावनात्मक शोषण का शिकार होते हैं तो हम इसमे आपकी मदद करेंगे। बीबीसी ने कर्मचारियों से अपील की थी कि वह कंपनी के काउंसलर के संपर्क में रहें। गौर करने वाली बात है कि आयकर विभाग के सर्वे के पहले दिन दिल्ली ऑफिस में कर्मचारियों के फोन जमा कर लिए गए थे और उनसे घर जाने के लिए कहा गया था। जो लोग दोपहर की शिफ्ट में काम कर रहे थे उन्हें घर से ही काम करने के लिए कहा गया था। आयकर विभाग मुख्य रूप से शेल कंपनी, फंड ट्रांसफर और फॉरेन ट्रांसफर जैसे की वर्ड की तलाश कर रहे हैं।
आयकर विभाग की ओर से कहा गया है कि अतरराष्ट्रीय टैक्स और ट्रांसफर प्राइसिंग को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के जरिए इस बात की जांच हो रही है कि क्या इस तरह की कोई गतिविधि हुई है। वहीं बीबीसी की ओर से कहा गया है कि हम अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। बीबीसी के यूके हेडक्वार्टर की ओर से अभी तक इस सर्वे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बीबीसी के ऑफिस में आयकर विभाग के सर्वे के दौरान अभी भी कई कर्मचारी दफ्तर में मौजूद हैं। लगातार दूसरे दिन भी बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग का यह सर्वे चल रहा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को विपक्ष ने अघोषित इमरजेंसी करार दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications