भजन गायक नरेंद्र चंचल के घर आयकर विभाग की आठ घंटे तक रेड
नई दिल्ली। मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल के अमृतसर स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की है। वहीं दिल्ली में भी उनके बेटे के शोरूम पर आयर विभाग ने रेड की है। आयकर विभाग की टीम ने सुबह सात बजे 7 बजे शक्ति नगर स्थित भजन गायक नरेंद्र चंचल के पैतृक घर पर रेड की, आयकर विभाग की टीम 3 बजे तक यहां रही। टीम ने यहां से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

नरेंद्र चंचल के बेटे के दक्षिण दिल्ली स्थित शोरूम में भी इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीमों ने दक्षिण दिल्ली के करीब 25 डिजाइनर्स के शोरूम और आवास पर मंगलवार की रात कई घंटों तक छापामारी की। बताया गया है कि गायक नरेंद्र चंचल का बेटा कर चोरी के कई मामलों में विभाग के रडार पर है।












Click it and Unblock the Notifications