ट्रूकॉलर के ऑफिसों पर आयकर विभाग का छापा, मुंबई-गुरुग्राम में चल रही तलाशी
आयकर विभाग ने आज (गुरुवार 07 नवंबर) ट्रूकॉलर के ऑफिसों में छापा मारा। आयकर विभाग ने यह छापेमारी की कार्रवाई मुंबई और गुरुग्राम के दफ़्तरों में की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रूकॉलर पर यह कार्रवाई ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों का उल्लंघन के आरोपों में हुई है।
आयकर विभाग की छापेमारी पर ट्रूकॉलर की तरफ से भी बयान सामने आया है। ट्रूकॉलर ने कहा कि वर्तमान में वह अपने दफ़्तरों में अधिकारियों की पूरी तरह से सहायता कर रहा है। यह बिना किसी पूर्व सूचना के हुआ है और ट्रूकॉलर वर्तमान में कर विभागों से आधिकारिक पुष्टि और संचार की प्रतीक्षा कर रहा है।

ट्रूकॉलर ने कहा वो पूरी तर से आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। मुंबई और गुरुग्राम स्थित दफ्तरों पर तलाशी अभी जारी है। गौरतलब है कि आम तौर पर ट्रूकॉलर का इस्तेमाल कॉलर आईडी जानने और फोन ब्लॉक करने के लिए होता है।












Click it and Unblock the Notifications