नेवी के INS रणविजय पर बड़ा हादसा, आग लगने की वजह से झुलसे 4 नौसैनिक
विशाखापत्तनम, 24 अक्टूबर। भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस रणविजय पर शनिवार की शाम आग लगने की वजह से 4 नौसैनिक बुरी तरह झुलस गए। घायल जवानों को नेवी के हॉस्पिटल आईएनएचएस कल्याणी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच नौसेना की तरफ से जानकारी दी गई है आग पर काबू पा लिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है। आईएनएस रणविजय पर आग लगने के अलावा पानी भी घुसने की बात कही जा रही है।
पूर्वी नौसेना कमान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना के विध्वंसक आईएनएस रणविजय पर आज शाम लगभग 5:30 बजे आग और पानी घुसने की सूचना मिली। नौसेना की टीमों ने स्थिति पर काबू पा लिया है, इस हादसे में 4 नौसैनिक झुलस गए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के बगल में खड़ा था। घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी पर चीन का हमला? कई घायल, यूएस नेवी ने जारी किया बयान
इंडियन
सबमरीन
को
लेकर
PAK
का
झूठा
दवा
बीते
दिनों
पाकिस्तानी
नौसेना
ने
दावा
किया
कि,
उसने
अपने
जलसीमा
में
भारतीय
पनडुब्बी
को
घुसपैठ
करते
हुए
पकड़ा।
पाकिस्तान
ने
कहा
कि
उसने
भारतीय
पनडुब्बी
की
पहचान
की
और
उसे
रोक
दिया।
पाकिस्तान
ने
इसका
एक
वीडियो
भी
शेयर
किया
है।
पाकिस्तानी
अखबार
डॉन
के
मुताबिक
घुसपैठ
की
यह
घटना
16
अक्तूबर
को
हुई
थी।
पाकिस्तान
के
इस
दावे
का
अब
भारत
ने
खंडन
किया
है।
भारतीय
सूत्रों
ने
पाकिस्तान
के
दावे
को
खारिज
कर
दिया
और
कहा
कि
ये
पाकिस्तान
की
तरफ
से
फैलाया
जा
रहा
दुष्प्रचार
है।
भारत
की
ओर
से
कहा
गया
है
कि
अगर
कोई
भी
दूसरा
देश
अपनी
पनडुब्बी
भेजेगा
तो
उसे
पानी
से
बाहर
नहीं
रखेगा।