विकिपीडिया MAN सर्च करने पर आ रही है मलयाली युवक की तस्वीर, ट्विटर पर बहस
नई दिल्ली। आमतौर पर जब भी किसी को कोई जानकारी चाहिए होती है तो वह विकिपडिया की मदद जरूर लेता है। ऐसे में संबंधित विषय से जुड़ी सारी जानकारी मिल ही जाती है। अब विकिपीडिया पर सर्च किया जाने वाला एक शब्द विवाद का विषय बन गया है। इसे लेकर ट्विटर पर ही बहस छिड़ गई है।
ये शब्द है MAN. दरअसल जब कोई विकिपीडिका पर इसे सर्च करता है तो एक पेज खुल जाता है। इस पेज पर मैन यानी पुरुष को लेकर वैज्ञानिक जानकारी दी गई है। लेकिन इसमें एक चीज ऐसी है, जो हर किसी को हैरान कर रही है।
मलयाली युवक की तस्वीर
वो अजीब चीज है, एक मलयाली युवक की तस्वीर। जो भी इस पेज को देख रहा है, उसके जहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर मैन के विकिपीडिया पेज पर इस मलयाली युवक की तस्वीर क्यों दिखाई दे रही है। इसे लेकर ट्विटर पर बहस भी छिड़ गई है।
|
लोग कर रहे चर्चा
इस तस्वीर को लेकर कई लोग चर्चा कर रहे हैं। लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि विकिपीडिया ने इस शख्स की तस्वीर आखिर क्यों लगाई है। वहीं कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि तस्वीर में दिख रहा ये युवक मलयाली है। कोई इस शख्स के स्टाइल की तारीफ कर रहा है तो कोई इसके बालों की।
क्या कहना है इस शख्स का
हैरानी की बात तो ये है कि जब इस शख्स ने अपनी तस्वीर विकिपीडिया पर देखी तो वह खुद हैरान रह गया। इस शख्स का कहना है, 'हाय, मैं अभी पुथेनपुराकल हूं, वही मल्लू गाय। मुझे इस पोस्ट को देखकर काफी खुशी हुई है। धन्यवाद मुझे ये गर्व के क्षण देने के लिए।'
अयोध्या फैसला: मुस्लिम पक्ष के पास बचा है अब केवल एक रास्ता, 17 नवंबर को होगा तय