'आप' को कांग्रेस का समर्थन जायज ठहराने वाला वीडियो

उन्होंने हमसे कहा कि आप जितने दिन चला सकते हो सरकार चलाओ। हम लोगों के फैसले के आगे झुक गए।" वीडियो में कहा गया है, "हां हम बाहरी समर्थन से अल्पमत की सरकार बना रहे हैं।" इस वीडियो में आगे कहा गया है कि कैसे एक अल्पमत सरकार काम करती है। वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस को कोई भी मंत्रालय नहीं दिया जाएगा और न ही उसे सरकार का हिस्सा बनाया जाएगा। वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और आप अपने 18 वादों को लागू करेगी।
वीडियो में कहा गया है कि हम न तो कांग्रेस के बारे में सोच रहे हैं और न ही भाजपा के बारे में सोच रहे हैं। हमारा ध्यान लोगों की समस्याओं को हल करने की ओर है। वीडियो को यू ट्यूब पर 22 दिसम्बर को पोस्ट किया गया और इसे 10,000 लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications