तस्वीरों में देखें उन बहादुर जवानों को जिन्होंने म्यांमार में घुस आतंकियों को मार गिराया

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''कुर्ते बनवाने थे, दर्जी ने पूछा आजकल छाती कितनी है? मैने भी जोश मे बोल दिया ‪‎56 इंच‬''। भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व करने वाले कुछ ऐसे ही पोस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। और भी क्यों ना भारतीय सेना ने काम ही ऐसा किया है।

सेना ने म्यांमार सीमा में दो किलोमीटर अंदर घुसकर उग्रवादियों के दो कैंप पूरी तरह तबाह कर डाले। सेना की इस कार्रवाई में करीब 100 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भारतीय सेना पर आतंकियों ने मणिपुर में हमला किया था। इसमें सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।

उसके बाद आर्मी ने बहुत ही खुफिया तरीके से योजना बनाई ताकि जवानों की शहादत का बदला लिया जा सके। और अब बेहद खूफिया तरीके से इस मिशन को अंजाम देने वाले सेना के बहादुर जवानों की तस्वीरें सामने आई हैं। नीचे की स्लाइड्स में आप इन शूरविरों की फोटों देख सकते हैं। मामला बेहद संवेदनशील है और सुरक्षा का भी बड़ा सवाल है इसलिए इनके चेहरे नहीं दिखाया गया है। स्लाइड में देखें तस्वीरें:

चार-पांच दिन पहले ही बना ली गई थी रणनीति

पिछले हफ्ते 4 जून को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सेना के 18 जवान शहीद हो गए। इसके बाद सरकार ने तय किया कि उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पांच दिनों से इस पूरे ऑपरेशन को लेकर योजना बना ली गई थी।

पहले ऑपरेशन किया पूरा फिर म्यांमार को दी जानकारी

म्यांमार की सरकार को इस बारे सूचना इस ऑपरेशन की काफी हद तक कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद दी गई। सोमवार रात 3 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया था। ऑपरेशन के काफी बीत जाने के बाद ही म्यांमार सरकार को बाद में दी गई।

भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं

इस पूरे ऑपरेशन के बारे में अहम बात यह रही कि भारतीय सेना के किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इंटेलिजेंस से मिली सटीक सूचना से ऑपरेशन संभव हो सका।

पीएम मोदी ने दी थी ऑपरेशन की मंजूरी

पीएम मोदी ने दी थी ऑपरेशन की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को म्यांमार में आतंकवादियों के खिलाफ ‘कार्रवाई' की मंजूरी दी थी, जिसमें उग्रवादियों के दो शिविरों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+