नीतीश की गंभीरता पर लालू ने ली चुटकी, कहा आग लगी तो ढूंढने निकले हैं दमकल

lalu-prasad
पटना। बिहार की राजनैत‍ि करवट कब और किस दिशा मे बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। जदयू और आरजेडी में बढ़ती नजदीकियों के बीच लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू का कहना है कि जब अपने घर में आग लगी तो अब दमकल खोज रहे हैं। गौरतलब है कि उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों की हार के डर से परेशान नीतीश ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मदद मांगी थी।

जख्म भरे गए हैं उत्तराखंड में जदयू कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश ने कहा था, 'हमने लालू से राज्य सभा उप-चुनाव में जदयू प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किया है। जिन मूल्यों पर पहले उन्‍होंने मांझी सरकार को समर्थन दिया था, अब भी वो उसी आधार पर अपना समर्थन जारी रखें।' नीतीश ने कहा था कि उपचुनाव के बहाने भाजपा ने मांझी सरकार को गिराने की साजिश रची है।

भाजपा ने इस चुनाव में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि जदयू के बागियों के समर्थन से उतरे दो निर्दलीय को भाजपा समर्थन दे सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से जदयू को अलग रहना चाहिए, यह मेरी ही राय थी।

जब भाजपा ने चुनाव से अलग रहने की घोषणा कर दी तब हमें उम्मीदवार उतारना पड़ा। हालांकि यह राजनैत‍िक विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और लालू प्रसाद यादव की चुटकी नीतीश के लिए समस्या का सबब बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+