जेटली बोले- आर्थिक सुधारों के चलते भारत की रैंकिंग में 30 अंकों का बड़ा उछाल आया

नई दिल्‍ली। वर्ल्‍ड बैंक ने मंगलवार की शाम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर रिपोर्ट (बिजनेस में सुविधा देने वाले देशों की वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट) जारी किया। रिपोर्ट को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की और कहा कि इस लिस्‍ट में भारत अब 130 से 100 नंबर पर आ गया है। भारत में बिजनेस करना अब आसान हो गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत बिजली कनेक्शन देने को लेकर 29वें स्थान पर पहुंचे। भारत अब सुविधा की हर कसौटी पर खरा उतरने में लगा है। जेटली ने कहा कि टैक्स को लेकर किए गए सुधारों में सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

आर्थिक सुधारों के चलते भारत की रैंकिंग में बड़ा उछाल, 130 से 100वें नंबर पर पहुंचा

जेटली ने कहा सुधार करने वाले 10 चुनिंदा देशों की सूचि में भारत शामिल हो गया है।आपको बता दें कि ताजा रैकिंग में दो जून 2016 से लेकर एक जून 2017 के बीच सुधार (जीएसटी) कार्यक्रमों को जारी किया गया है। क्योंकि, जीएसटी पहली जुलाई 2017 को लागू हुआ था, इसीलिए ताजा रैकिंग में इसे शामिल नहीं किया गया है।

विश्व बैंक का मानना है कि इसका असर अगले तीन से पांच सालों में देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालो के मामले में भारत की दूरी यानी डिस्टेंस टू फ्रंटियर बेहतर हुई है। पहले ये दूरी 56.05 थी जो अब 60.76 हो गयी है। इसका मतलब ये है कि दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में सुधार की रफ्तार तेज है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भूटान 75वें और नेपाल 105वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आठ क्षेत्रों में सुधार हुआ है। विश्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में टैक्स भुगतान करना भी आसान हुआ है। इस मामले में भारत की रैंकिंग में 53 पायदान का सुधार हुआ है। इसके साथ भारत टैक्स भुगतान को आसान बनाने के मामले में 119वें स्थान पर पहुंच गया है।

ये हैं वो आठ क्षेत्र, इस नंबर पर है भारत

  1. स्मॉल शेयर होल्डर्स सेफ्टी: 5Th
  2. इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन: 126th
  3. बिजनेस स्टार्टअप: 156Th
  4. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन: 154th
  5. ओवरसीज बिजनेस: 146th
  6. बिजनेस रैंकिंग: 29th
  7. ईज ऑफ पेइंग टैक्सेस: 119th
  8. कंस्ट्रक्शन परमिट: 181st
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+