पाकिस्तान लौटते ही इमरान ने फिर अलापा कश्मीर-राग, कहा- ये जिहाद है
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर के मसले पर लगातार जहर उगल रहे हैं। अमेरिका से लौटने के बाद इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा और कहा कि जो लोग कश्मीरियों के साथ खड़े हैं वे 'जिहाद' कर रहे हैं और पाकिस्तान कश्मीरियों का साथ देगा, भले ही दुनिया ऐसा ना करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में कश्मीर के मुद्दे को उठाने वाले इमरान ने कहा कि चाहें दुनिया कश्मीरियों के साथ हो या ना होस हम उनके साथ खड़े हैं।

इमरान खान ने कहा, ये जिहाद है
इमरान खान ने कहा, 'ये जिहाद है, हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि अल्लाह हमसे खुश हो।' पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि जब समय अच्छा ना हो तो हिम्मत ना हारें, निराश ना हों क्योंकि कश्मीरी आपकी ओर देख रहे हैं।' इमरान खान ने कहा कि अगर पाकिस्तानी लोग कश्मीरियों के साथ खड़े रहे तो वे जीतेंगे।'

कश्मीर के मुद्दे पर फिर उगला जहर
इसके पहले, यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में अपने पहले संबोधन में इमरान खान ने तय वक्त से अधिक टाइम लिया था। उनके पास रखे बोर्ड पर रेड लाइट जलती रही मगर इमरान खान ने बोलना जारी रखा। पाक पीएम ने अपने 50 मिनट के भाषण के दौरान भारत पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने इस मंच से भारत को युद्ध की गीदड़धमकी भी दी। उन्होंने वैश्विक मंच से कहा कि एक बार फिर पुलवामा जैसा हमला होगा। इमरान ने कहा कि भारत को कश्मीर से कर्फ्यू हटाना ही चाहिए।

भारत को दी थी युद्ध की धमकी
इमरान ने कहा था, 'यदि हम परमाणु जंग की ओर बढ़ते हैं तो संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा इसीलिए साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ था। आपको इसे रोकना होगा। यदि दोनों देशों के बीच परंपरागत जंग छिड़ती है तो कुछ भी हो सकता है। लेकिन, आप सोचें कि यदि कोई देश अपने पड़ोसी देश के मुकाबले सात गुना छोटा है तो फिर उसके सामने क्या विकल्प है। खुद को सरेंडर करना या फिर लड़ते हुए मरना। हम लड़ने का रास्ता अख्तियार करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications