सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक दिन पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में करवाया गया था भर्ती
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक दिन पहले अस्पताल में करवाया गया था भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को तबियत खराब होने पर दिल्ली के गंगाराम अस्ताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनका सभी मेडिकल चेकअप भी किया गयाफ शुक्रवार शाम को कांग्रेस की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो रहा है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को गुरुवार को हेल्थ चेकअप और मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को अस्पताल के डॉ. डी.एस. राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि वे रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं उनके स्वास्थ्य को लेकर घबराने की जरुरत नही है।
Congress president Sonia Gandhi was admitted yesterday evening and is showing satisfactory improvement: Ganga Ram Hospital Health bulletin
She was admitted for routine tests and investigations. pic.twitter.com/w3A5GlTCP2
— ANI (@ANI) July 31, 2020
मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। जिसकी वजह से वे शरीर से जुडी कुछ बीमारियों के चलते उन्हें रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोनिया गांधी अस्वस्थता के कारण 2017 और 2019 के बीच के कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से दूर रही थी लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद उन्हें एक बार फिर से कांग्रेस की कमान संभालनी पड़ी है। जिसके बाद से वो कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रहीं हैं।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायकों को जयपुर से जैसलमेर किया शिफ्ट, बताया ये कारण