शाख बचाने के लिए अब कांग्रेस लायेगी अपना टीवी चैनल!
नई दिल्ली। अपनी खोई हुई शाख को वापस पाने की जुगत में लगी कांग्रेस अब अपना एक एक टीवी चैनल लांच करने का मन बना रही है।
पार्टी को लग रहा है कि मीडिया की वजह से देश में उसके विरोध में एक माहौल पैदा हो गया है और लोगों से डायरेक्ट कम्युनिकेशन नहीं कर पा रही है इसी कारण वो अब चैनल लांचिग पर विचार कर रही है और शायद उसने इस विषय पर काम भी करना शुरू कर दिया है।
शाख बचाने के लिए अब कांग्रेस लायेगी अपना टीवी चैनल!
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' जयहिंद टीवी को राष्ट्रीय चैनल में बदला जा सकता है जो कि कांग्रेस के सारे कामों को लोगों तक पहुंचायेगा।
जयहिंद टीवी को राष्ट्रीय चैनल में बदला जा सकता है
पेपर के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री एके एंटनी की बातों से इस ओर इशारा होता है जो कि केरल के जयहिंद चैनल के समारोह में पहुंचे थे हालांकि एंटनी ने खुलकर यह नहीं कहा कि जयहिंद टीवी को राष्ट्रीय चैनल में बदला जा सकता है लेकिन इस चैनल की ओपनिंग पर उन्होंने यह जरूर बोला कि कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए टीवी चैनल के माध्यम की जरूरत है।
कुछ चैनल कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे हैं
कांग्रेस झूठे आरोपों का जवाब मीडिया को नहीं दे पाती है जबकि कुछ चैनल उसके खिलाफ काम कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि कांग्रेस को एक चैनल की आवश्यकता है, गौरतलब है कि केरल जयहिंद चैनल का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ही 2007 में किया था।













Click it and Unblock the Notifications