देश में आपातकाल जारी करके मुसलमानों और ईसाइयों की नसबंदी करायी जाए

जींद। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर के विवादित बयान ने एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। देवा ठाकुर ने मुसलमानों और ईसाइयों की बढ़ती आबादी को हिंदुओं के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इन समुदायों के लोगों की नसबंदी करायी जानी चाहिए।

deva thakur

देवा ठाकुर ने कहा कि मुसलमानों और ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इस समुदाय के लोगों की नसबंदी करानी होगी। साध्वी देवा ने मुस्लिम और ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या को हिंदुओं के लिए खतरा है। देवा ठाकुर ने यह विवादित बयान रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान एवं ईसाइयों की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए केंद्र को आपातकाल लगाना होगा और उनकी नसबंदी करानी होगी।

देवा ठाकुर यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि इनकी आबादी को बढ़ने से रोकने के लिए मैं हिंदुओं से आह्वान करती हूं कि वे अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें ताकि उसका विश्व पर प्रभाव हो। उन्होंने विवादास्पद बयानों की झड़ी लगाते हुए कहा कि मस्जिदों और गिरजाघरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां लगायी जानी चाहिए। उन्होंने हरियाणा में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने का जोरदार समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+