आज नोट बदलवाने बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
शनिवार को बैंकों में पुराने नोट सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के ही बदले जाएंगे।
नई दिल्ली। 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद जितनी तेजी से बैंकों के नियम बदल रहे हैं। उसे देखते हुए पूरी जानकारी के बाद ही बैंक जाना ठीक है। अगर आज आप बैंक जा रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए।

आज यानी शनिवार को बैंक खुलेंगे और लेनदेन भी शुक्रवार की तरह ही होगा लेकिन पुराने नोट सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के ही बदले जाएंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव ऋषि ने इस बाबत जानकारी दी है।
दरअसल नोटबंदी के बाद बैंकों में भारी भीड़ के चलते बैंक लगातार नियमों में बदलाव कर रहा है। हम आपको बता रहे हैं 8 नवंबर के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ है।
पुराने नोट बदलने के नियम-
8 नवंबर को पीएम ने नोटबंदी की घोषणा की। सिर्फ 4000 हजार रुपये तक बदले जाने की घोषणा।
13 नंवबर को नोट बदलने की रकम 4000 की जगह 4500 की गई।
15 नवंबर को बैंक आने वाले व्यक्ति की उंगली पर स्याही लगाने की घोषणा।
17 नवंबर को नोट बदलने की रकम की सीमा 4500 से घटाकर 2000 करने की घोषणा।
खाते से पैसे निकालने के नियम-
8 नवंबर को 10, 000 प्रतिदिन और 20,000 एक हफ्ते में निकाल सकने की छूट।
13 नवंबर को हर सप्ताह रुपये निकालने की सीमा बढ़ाकर 24,000 हुई।
14 नवंबर को हर सप्ताह रुपये निकालने की सीमा बढ़ाकर 50,000 करने की घोषणा।
17 नवंबर को किसानो के लिए 25 हजार हर हफ्ते और शादी के लिए 2.5 लाख रुपये निकालने की छूट।
जमा करने के नियम-
8 नवंबर को पैसा जमा करने की कोई सीमा नहीं।
13 नवंबर तक भी कई सीमा नहीं।
15 नवंबर को जनधन खाते में 50,000 की सीमा।
एटीएम के नियम-
8 नवंबर को 2000 रुपये प्रतिदिन निकाल सकने की सीमा।
13 नवंबर को रुपये निकालने की सीमा 2000 से 2500 की गई।
सरकारी बिल जमा करने को लेकर नियम-
8 नवंबर को पुराने नोटों से सरकारी बिल जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया।
11 नवंबर को ये सीमा 14 नवंबर तक बढ़ाई गई।
14 नवंबर को घोषणा, 24 नवंबर तक सरकारी बिल पुराने नोट से जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications