IMD Warning: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, बढ़ेगी सर्दी
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, मौसम विभाग के मुताबिक 6 या 7 फरवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ेगा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है तो वहीं आज दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्यप्रदेश के भागों पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है।
यहां बरस सकते हैं बादल
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के एक दो स्थानों में 5 या 6 फरवरी तक शीत लहर की स्थिति हो सकती है तो वहीं 5 और 6 फरवरी को झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान हैं और 6 से 8 फरवरी के बीच ओडिशा में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। एक या दो स्पेल तीव्र बारिश है। इसके बाद, मौसम की गतिविधियां कम होने लगेंगी और 9 फरवरी तक मौसम साफ हो जाएगा।
देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है...
बारिश की वजह से देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है और लोगों को शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर पड़ रहा है, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हुई हैं।
अगले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना है तो वहीं आज राजस्थान, पंजाब, एमपी, यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, यही नहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कई जगहों पर जबकि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर आज और कल मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
यह पढ़ें: CAA: शाहीन बाग की बढ़ी सुरक्षा, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, जानिए क्या है वहां के ताजा हालात