अगले 24 घंटे में इन 27 जिलों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें से कुछ जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें इंदौर, धार, अलीराजपुर, होशंगाबाद, सीहोर, गुना, उज्जैन, छिंदवाड़ा, हरदा, राजगढ़, नीमच, रतलाम, अशोकनगर, आगर, श्योपुरकलां, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी, विदिशा, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, बुरहानपुर, शाजापुर, मंदसौर और सिवनी शामिल हैं, जबकि भोपाल में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

यहां भी हो सकती है भारी बारिश
यही नहीं मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर एंड त्रिपुरा में भारी से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों और कोंकण एंड गोवा में भारी बारिश हो सकती है।

कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी बारिश की आंशका
भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि 13 जुलाई तक यहां पर भारी बारिश की आशंका है, यही नहीं झारखंड और ओडिशा में आंधी-पानी की आशंका है।

आज और कल यहां भी बरसेंगे बादल
इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टेहरी गढवाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार में भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications