IMD : अगले दो घंटों के अंदर दिल्ली-यूपी में हो सकती है बारिश, जारी हुआ ALERT

नई दिल्ली, 21 जुलाई। मुंबई में जहां भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्यों में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नंदगांव, बरसाना, डीग, मथुरा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Mumbai हुई पानी-पानी, इन States में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    कई जिलों में तो बाढ़ की भी स्थिति पैदा हो गई है

    कई जिलों में तो बाढ़ की भी स्थिति पैदा हो गई है

    बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में तो बाढ़ की भी स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

     स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश के आसार है तो वहीं वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।

    कर्नाटक- केरल में तेज बारिश

    कर्नाटक- केरल में तेज बारिश

    तो वहीं 25-26 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+