मध्यप्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में भी आंधी-पानी की आशंका
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश का हाल-बेहाल कर दिया है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं..
- रेड अलर्ट: हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर ,सीहोर और रतलाम
- ऑरेंज अलर्ट: बड़वानी, दमोह, देवास, धार, इंदौर, राजगढ़,विदिशा और उज्जैन
- येलो अलर्ट: भोपाल,आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, शाहपुर, सागर और सिवनी

मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम में भी हो सकती है भारी बारिश
तो वहीं IMD द्वारा पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, गुजरात क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को लेकर बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है, साथ ही कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, सौराष्ट्र-कच्छ, तटीय-दक्षिण कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वज्रपात के साथ आंधी की भी आशंका
वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम-त्रिपुरा में वज्रपात के साथ आंधी की भी आशंका है। यहां हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद
दिल्ली और एनसीआर में थोड़े समय के लिए हल्की बारिश की उम्मीद है। सप्ताह के आखिर में देश के राजधानी में कुछ बेहतर बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि दिल्ली में सभी स्थानों पर एक साथ बारिश की संभावना इस सप्ताह भी नहीं है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी चढ़ी, क्या हैं मुंबई में ताजा रेट? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications