अगस्त की 'चुभती गर्मी' से मिलेगी राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, 15 अगस्त: जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम का भी बुरा हाल हो रखा है। आधा अगस्त बीत गया, लेकिन चुभती गर्मी और उमस खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक राहत भरी खबर दी है, जिसके तहत दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी हल्का कम होगा।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा वहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। इससे पहले रविवार को ये क्रमश: 27 डिग्री और 34 डिग्री सेल्सियस था।

वायु गुणवत्ता में भी सुधार

वायु गुणवत्ता में भी सुधार

वहीं दूसरी ओर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह संतोषजनक श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चला है कि प्रति घंटे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 रहा, जो रविवार को औसत एक्यूआई 78 था।

इन राज्यों में बारिश के आसार

इन राज्यों में बारिश के आसार

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की बात कही है।

यूपी के इन शहरों के लिए अच्छी खबर

यूपी के इन शहरों के लिए अच्छी खबर

अगले पांच दिन लखनऊ, आगरा, मथुरा, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, इटावा, संतकबीरनगर, मैनपुरी, एटा, अमरोहा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, कौशांबी, बहराइच और प्रयागराज और औरैया में तेज बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+