उत्तराखंड समेत देश के इन 18 जगहों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अगले 24 घंटों के दौरान देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कोंकण व गोवा, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और असम के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

 एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

तो वहीं एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है, विभाग के मुताबिक आज एमपी के होशंगाबाद, खंडवा, बैतूल, गुना, धार, राजगढ़, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, हरदा, उमरिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल व नीमच में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

 हल्की से मध्यम बारिश

हल्की से मध्यम बारिश

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां भी होगी बारिश

यहां भी होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना व असम के कुछ हिस्सों, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

यहां मौसम शुष्क रहेगा

यहां मौसम शुष्क रहेगा

देश के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में सक्रिय है, जबकि असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयल पश्चिम बंगाल, सिक्कम, आंध्र प्रदेश और उत्तर कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में ये स्लो पड़ गया है लेकिन जहां ये सक्रिय है, वहां पर ये भारी बारिश करा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+