IMD: चक्रवात 'मोचा' के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी, बंगाल के दीघा में 8 टीमें और 200 बचावकर्मी तैनात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात 'मोचा' को लेकर अलर्ट जारी किया है। 14 मई तक एक गंभीर चक्रवात में बदलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के दीघा में फोर्स तैनात की गई है।

weather cyclone mocha

Weather Cyclone Mocha Update: चक्रवात 'मोचा' के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने पश्चिम बंगाल के दीघा में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात 'मोचा' के 14 मई तक एक गंभीर चक्रवात में बदलने की भविष्यवाणी की है।

एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने कहा कि भविष्यवाणियों के अनुसार, चक्रवात मोचा 12 मई को एक भयंकर तूफान के बाद 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। सिंह ने बताया कि हमने 8 टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ के 200 बचाव दल तैनात हैं और 100 बचावकर्मी तैयार हैं।

चक्रवात मोचा को ऐसा क्यों कहा जाता है?

चक्रवाती तूफान मोचा का उच्चारण मोखा के रूप में किया जाता है। यमन के सुझाव पर चक्रवात का नाम लाल सागर में स्थित एक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है जो अपने कॉफी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। चक्रवात के तेज होने और 14 मई को बांग्लादेश की सीमा के करीब पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य से टकराने की भविष्यवाणी की गई है।

म्यांमार, बांग्लादेश में हजारों लोगों को निकाला गया

चक्रवात मोचा की तैयारी में, जिसके 14 मई को 175 किमी/घंटा (108 मील प्रति घंटे) तक की हवा की गति से टकराने की उम्मीद है, म्यांमार और बांग्लादेश के हजारों लोग खाली करने की व्यवस्था कराई जा रही है।

चक्रवात मोचा 'बेहद गंभीर' तूफान में बदल गया

बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवात मोचा अत्यंत प्रचंड तूफान में बदल गया है। आईएमडी के अनुसार, एक मौसम प्रणाली के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर और मजबूत होने की उम्मीद है। यह अत्यधिक तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में 14 मई को दोपहर तक म्यांमार के पास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी तट और म्यांमार के उत्तरी तट को पार करने की भविष्यवाणी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+