Heat Wave: हीटवेव बन सकती है जानलेवा इसलिए रखें इन खास बातों का ख्याल, ना करें इन लक्षणों को इग्नोर
Heat Wave and Health: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त गर्मी ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। देश के कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट घोषित किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी गई है।
रविवार को दिल्ली में अभी तक के सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है। कल यहां पर पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।तो वहीं राजस्थान के 9 जिलों, बिहार के 7 जिलों और केरल के 13 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।

कब होता हीटवेव अलर्ट का ऐलान?
गर्मी में मौसम विभाग हीटवेव अलर्ट वहीं घोषित करता है, जब तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ों पर 30 डिग्री को पार कर जाता है, मालूम हो कि हीटवेव से लोगों को गंभीर बीमारी हो सकती है और कभी-कभी ये लापरवाही बरतने पर जानलेवा भी बन सकती है।
Recommended Video
कहीं आप में तो नहीं दिख रहे ये लक्षण
इसलिए लोगों को खासकर बच्चों और बूढ़ों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। मालूम हो कि बेतहाशा गर्मी के कारण अक्सर लोगों को चक्कर आते हैं, वो पसीने से भीग जाते हैं, शरीर पर घमौरियां हो जाती है या हाथ-पैर में सूजन पैदा हो जाती है।
रक्त वाहिकाओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है
ये लक्षण ये बताते हैं कि बहुत ज्यादा गर्मी से आपके शरीर की रक्त वाहिकाओं को काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है और आपकी बॉडी में तरल पदार्थ की कमी हो रही है, जो कि बॉडी में बैलेंस बनाकर रखता है।
इसी वजह से लोग अक्सर गर्मियों में लो ब्लडप्रेशर के शिकार हो जाता है, जबकि कड़ी धूप में काम करने पर स्थिति उलट जाती है और इंसान हाई ब्लडप्रेशर की चपेट में आ जाता है।
परेशानियों को इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
इसलिए अगर आपको गर्मी में चक्कर आए, बुखार लगे, जी मिचलाए , सिर दर्द, बॉडी पेन हो, दिल घबराए, भारी पसीना आए, भूख ना लगे, मन परेशान लगे, घबराहट हो तो इसे इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कभी-कभी जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बनती हैं।
जरूर करें इन नियमों का पालन
जब भी घर से बाहर निकले तब अपने आप पूरी तरह से ढंककर बाहर निकलें और बताए गए रूल्स का कड़ाई से पालन करें।
- दिन में घर से बाहर निकलते वक्त सिर ढंककर निकलें।
- सूती और ढ़ीले-ढाले कपड़े पहनें।
- कोशिश करें कि सिर, हाथ, गला, पैर सब कवर हो।
- इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त छाते का प्रयोग करें।
- खुले स्थान का पानी या भोजन का प्रयोग ना करें।
- आंखों में जलन ना हों इसलिए चश्मे का प्रयोग करें।
- हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें और बाहर खाने-पीने से बचें।
- जरा सा भी लगे कि तबीयत खराब है, तो बिना देर गंवाएं डॉक्टर्स से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications