IMD Alert: चक्रवात निसर्ग ने बदला रास्ता, अब महाराष्ट्र के इस तटीय शहर से टकराएगा तूफान

नई दिल्ली। पश्चिम भारत के महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निसर्ग ने अपना रास्ता बदल लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए कहा कि चक्रवात निसर्ग अब मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में तट से टकराएगा। बता दें कि इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि चक्रवात निसर्ग के दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अलीबाग के काफी करीब होने की उम्मीद है।

दोपहर 1 से 4 बजे के बीच लैंडफॉल की संभावना

दोपहर 1 से 4 बजे के बीच लैंडफॉल की संभावना

मौसम विज्ञान की नई भविष्यवाणी के मुताबिक वर्तमान में चक्रवात निसर्ग अलीबाग से 130 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 175 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सूरत से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है। इसके बुधवार की दोपहर 1 से 4 बजे के बीच अलीबाग के तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि चक्रवात निसर्ग के तट से टकराने पर भयानक परिणाम हो सकते हैं। तूफान लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल करेगा। तूफान के अलीबाग के दक्षिण में लैंडफॉल करने की संभावना ज्यादा है। रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पड़ोसी क्षेत्रों में व्यापक क्षति की उम्मीद की जा सकती है।

निसर्ग ने लिया भयानक रूप

निसर्ग ने लिया भयानक रूप

सुनीता देवी ने बताया कि तूफान तूफान की 'आंख' के रूप में जाना जाने वाला तूफान का मध्य भाग का व्यास पिछले एक घंटे में कम हो गया है, वर्तमान में लगभग 65 किमी है। हवा की गति भी 85-95 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 90-100 किमी प्रति घंटा हो गई है और इसके 110 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे तूफान और करीब आएगा हवा की रफ्तार बढ़ कर 120 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। तूफान को और भयानक बनाने में समुद्री सतह का तापमान और कम दबाव की हवा मदद कर रही है।

भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी पुणे के विशेषज्ञ डॉ अनुपम कश्यपी ने मंगलवार को बताया कि साइक्लोन निसर्ग के बुधवार को अलीबाग के पास लैंडफॉल बनाने की संभावना। लैंडफॉल के समय, हवा की गति 100 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है। तूफान और तेज हवाओं के चलते राज्य के कई इलाकों में दिन में अंधेरा छा सकता है। काले बादलों के साथ आकाशीय बीजली भी चमकने की आशंका है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के पालघर, पुणे, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, धुले और नंदुरबार, नाशिक में कल भारी वर्षा होने की संभावना है।

'निसर्ग' नाम का मतलब क्या है?

'निसर्ग' नाम का मतलब क्या है?

जैसा कि आपको पता है कि विश्‍व मौसम संगठन के 13 सदस्य देश बारी-बारी से तूफानों का नाम रखते हैं तो इस बार इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने दिया है, जिसे कि कुछ लोग हिंदी में 'चक्रवात निसारगा' या 'चक्रवात निसर्ग' लिख रहे हैं लेकिन अंग्रेजी में एक ही शब्द है Nisarga, जिसका अर्थ बांग्ला भाषा में 'प्रकृति' होता है, मालूम हो कि विश्‍व मौसम संगठन के 13 सदस्य देशों में बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई और यमन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Cyclone Nisarga: बीएमसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बताया क्या करें और क्या नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+