आतंकियों का विरोधी बताने पर भी इमाम को पीटते रहे लोग

बजरंग दल के हमले के बाद इमाम बोले मैंने आतंकियों के खिलाफ होने की बात कही थी, इसके बाद भी वह लोग मुझे मारते रहे।

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के दौरान जिस तरह से आतंकियों ने तीर्थयात्रियों पर हमला बोला उसके बाद कश्मीर के तमाम संगठनों और अलगाववादी नेताओं ने इस घटना की निंदा की थी। लेकिन जिस तरह से बजरंग दल के सदस्यों ने हिसार में एक मौलवी के साथ मारपीट की है उसने एक बार फिर से इन संगठनों की असली चेहरे को सामने लाकर रख दिया है।

imam

हिसार की मस्जिद में इमाम मोहम्मद हारून कासनी के साथ बजरंग दल के सदस्यों ने मारपीट की थी, जिसके बाद कासनी ने अपनी सफाई में कहा कि मैं इन हमलावरों को लगातार यह समझाता रहा कि मैं आतंकवादियों के विरोध में हूं, मैं इन लोगों से कहता रहा कि मैं आतंकवादियों का विरोध करता हूं। बावजूद इसके बजरंग दल के सदस्यों ने मेरी एक नहीं सुनी। कासनी ने कहा कि मैं हमलावरों से कहता रहा कि मैं देश के गद्दारों और आतंकवादियों के खिलाफ हूं, लेकिन ये लोग मुझे घसीटकर बाहर ले आए और मुझे थप्पड़ मारने लगे।

इसे भी पढ़ें- गोरक्षा के नाम पर मांस विक्रेता को पीटने वाले 4 गिरफ्तार

आपको बता दें कि हारून कासनी यूपी के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं, वह पहली बार हिसार गए थे। वह जह जामा मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए गए तो उसी वक्त बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला बोल दिया। वहीं इस पूरे मामले में पर पुलिस का कहना है कि कपित वत्स नाम के व्यक्ति की अगुवाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के खिलाफ रैली निकाली गई थई। हिसार के एसपी मनीष चौधरी ने बताया कि वीडियो मे दिख रहे आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
धमका कर मुस्लिम से जयश्रीराम बुलवाने का यह वीडियो अगर सच है तो यह देश की गंगा जमनी तहजीब पर सवाल खड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+