तो गर्भपात करने की दवाईयां हो रही थीं सप्लाई
जयपुर में अवैध दवाईयों के कारोबार का खुलासा हुआ है। दवाईयों की कीमत एक करोड़ चालीस लाख आंकी गई है। राजधानी के स्वास्थ्य विभाग ने सूचना पर छापेमारी कर अवैध दवाईयां बरामद की हैं। प्रशासन की नाक की नीचे काफी सालों से यह व्यापार चल रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहुत सारी दवाईयां गर्भपात में काम आने वाली हैं, कुछ नशीली व अन्य अवैध दवाईयां भी शामिल हैं। दवा कारोबारी बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से यह अवैध कारोबार कर रहा था।

विभाग के औषधि नियंत्रक के अनुसार सूरजपोल क्षेत्र में खालसा कालोनी में स्थित सुखविंदर सिंह के घर में छापा मारकर यह दवाईयां बरामद की गई। बताया कि इन दवाईयों के रखने के लिए लाईसेंस भी नहीं था। उन्होंने बताया कि करीब सत्तर लाख रूपए की नारकोटिक दवाईयां थी।
इस बारे में एनडीपीएस से संबंधित थाने को सूचित करने पर नारकोटिक दवाईयां जब्त कर ली गई। इतनी बड़ी मात्रा में इन दवाईयों को लाने और सप्लाई किए जाने के बारे में जांच की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications