IIT Jee Advanced Result 2023: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया जेईई एडवांस का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से करें चेक
IIT Jee Advanced Result 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट आज यानी 18 जून को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे के बाद अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी आज जेईई एजवांस परीक्षा का कट-ऑफ भी कैटेगरी वाइज जारी करेगा।

वहीं, अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और उनके द्वारा प्राप्त किए गए मार्क्स/स्कोर भी जारी किए जांएगे। इतना ही नहीं, जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ ही आज जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है। बता दें कि वीसी रेडी ने जेईई एडवांस्ड में टॉप किया है, जोआईआईटी हैदराबाद जोन के अभ्यर्थी हैं।
Recommended Video
बता दें कि जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा 4 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। पहला पेपर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। जबकि दूसरा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे संपन्न हुआ। आंसर की (Answer Key) 11 जून, 2023 को जारी की गई थी। जबकि आपत्तियों के लिए 12 जून तक का समय दिया गया।
वहीं, अब परिणाम आने के बाद, इंजीनियरिंग सीट सुरक्षित करने के लिए सफल उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 09 जून से शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विवरण josaa.nic.in पर साझा किया गया है।
जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले आर जेईई एडवांस की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक जेईई एडवांस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरकर लॉगइन करें।
- अपना जेईई एडवांस का रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications