एशिया रैंकिंग 2023: भारतीय यूनिवर्सिटीज में IISc का दबदबा, JNU हुआ टॉप 200 से बाहर
एशिया यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2023 में IISc ने 48 वां स्थान हासिल किया, जो भारतीय संस्थान में अव्वल रैंकिंग पर है। वहीं, जेएनयू टॉप 200 की लिस्ट से बाहर हो गया।
टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) की 2023 की वार्षिक एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 18 भारतीय विश्वविद्यालयों ने टॉप 200 में अपनी जगह बनाई है। भारतीय संस्थानों में भारतीय विज्ञान संस्थान(IISc) 48वें स्थान पर सर्वोच्च स्थान पर रहा। पिछले साल की तुलना में IISC में 6 स्थान की गिरावट हुई है।
भारत में शीर्ष 50 में एक विश्वविद्यालय, शीर्ष 100 में चार विश्वविद्यालय और शीर्ष 200 में 18 विश्वविद्यालय हैं। पिछले साल, 17 हाई एजुकेशन इंस्टीट्यूट टॉप 200 के क्लब में शामिल थे। इस बार JSS एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च एक बार फिर 68वें स्थान पर दूसरा सर्वोच्च रैंक पाने वाला भारतीय विश्वविद्यालय है। जबकि 2022 में इसकी रैंक 65वीं थी।

हालांकि, भले ही टॉप 200 में कुल भारतीय विश्वविद्यालयों की गिनती में मामूली बृद्धि हुई है, लेकिन कई ने अपने प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की है। उदाहरण के लिए, IISc की रैंक लगातार पांचवें साल गिर गई है, 2016 में 27 से इस साल 48 हो गई है। जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में भी इस साल तीन पायदान की गिरावट दर्ज की गई है। और आईआईटी रोपड़ ने 63 पायदान की सबसे तेज गिरावट दर्ज की है जो इस साल 68वें रैंक से 131 पर आ गया है।
वहीं, इस साल कुछ विश्वविद्यालय टॉप 200 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (2022 में 167वां स्थान) और आईआईटी गांधीनगर (पिछले साल 120वां स्थान) ऐसे नाम हें जो इस साल टॉप 200 से गायब हैं।
ये हाई एजुकेशन पर रिपोर्ट देने वाली ब्रिटिश पत्रिका टीएचई ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 11 वां वार्षिक संस्करण है। अपने मूल्यांकन में, टीएचई शिक्षण, अनुसंधान, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्योग आय के क्षेत्रों में प्रदर्शन के जरिए ये टॉप 200 लिस्ट जारी करता है।
वहीं, चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद पेकिंग यूनिवर्सिटी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर हैं। हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में जापान (117स्थान) पर दबदबा रहा, उसके बाद चीन (95), भारत (75), ईरान (65) और तुर्की (61) स्थान पर रहा।












Click it and Unblock the Notifications