PM संग अहम बैठक के बाद बोले उमर अब्दुल्ला- जम्मू-कश्मीर को पहले मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, फिर हों चुनाव
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उनके साथ पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव काराए जाने को लेकर उमर ने कहा कि परिसीमन और पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर केंद्र की टाइमलाइन से हम सहमत नहीं हैं और हम चाहते हैं कि पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और तभी चुनाव हों। उमर अब्दुल्ला साफ कहा कि हम इसे नहीं मानते कि पहले चुनाव होंगे और तब पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

Recommended Video
कॉन्फ्रेंस में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम अपने संवैाधिन अधिकारों के लिए लड़ाई कानूनी, राजनीतिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जो चाहिए उसके लिए हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि आजाद साहब ने हम सब की तरफ से कहा कि पहले स्टेटहुड लौटा दीजिए उसके बाद इलेक्शन की बात हम मानेंगे।
वहीं कोर्ट में इस मामले के होने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मीटिंग में आजाद साहब और बेग साहब ने दुर्भाग्यवश कहा कि ये मामला कोर्ट में है, लेकिन क्या मामला कोर्ट में होने की वजह से हम उसपर चर्चा नहीं करेंगे? राम मंदिर का मसला वर्षों तक कोर्ट में रहा, तो क्या उस पर चर्चा बंद रही? अगर जम्मू-कश्मीर के लोग कहते हैं कि कोर्ट के फैसले तक यथास्थति रहने दीजिए तो हम अपने हाथ खड़े कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications