Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल-सोनिया कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू करें तो खत्म हो जाएंगी सारी समस्याएं: अनिल शास्त्री

राहुल-सोनिया कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू करें तो खत्म हो जाएंगी सारी समस्याएं: अनिल शास्त्री

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी में मची अंदरुनी कलह के बीच सोमवार को किसी नए अध्‍यक्ष का चयन एक बार फिर टल गया। एक बार फिर सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष बना दिया गया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को हुई बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान और असंतोष की बात सामने आई थी। वहीं कांग्रेस नेता अनिल शास्‍त्री ने पार्टी के बीच चल रही समस्‍याओं का कारण बताते हुए उसको हल करने का उपाय भी बताया है।

अनिल शास्त्री ने समस्‍याओं की बताई ये बड़ी वजह

अनिल शास्त्री ने समस्‍याओं की बताई ये बड़ी वजह

अनिल शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की अक्षमता पार्टी के भीतर की समस्याओं में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के पार्टी नेताओं के लिए दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिलना आसान नहीं है। अनिल शास्त्री ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कुछ चीजों की कमी है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पार्टी नेताओं के बीच बैठकें नहीं होती हैं। अगर एक अलग राज्य का कोई पार्टी नेता दिल्ली आता है, तो उसके लिए यहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलना आसान नहीं है,वरिष्ठ नेतृत्व निचली रैंक के नेताओं और दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों के नेताओं के लिए दुर्गम हैं।

Recommended Video

    Lal Bahadur Shastri के बेटे Anil Shastri ने कहा- Congress नेतृत्व में कुछ कमी | वनइंडिया हिंदी
    राहुल-सोनिया कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू करें तो खत्म हो जाएंगी सारी समस्याएं

    राहुल-सोनिया कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू करें तो खत्म हो जाएंगी सारी समस्याएं

    शास्त्री ने कहा कि पार्टी के सामने आने वाली आधी समस्याएं हल हो जाती अगर वरिष्ठ नेतृत्व उनसे असानी से सुलभ हो मतलब कि जब नेता मिलना चाहे तो वो असानी से उनसे मिल सकें। उन्होंने कहा "अगर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी के नेताओं से मिलना शुरू करते हैं, तो मुझे लगता है कि 50% समस्या हल हो जाएगी"।

    मुझे लगता है कि नेतृत्व में कुछ चीजें ठीक की जानी चाहिए

    मुझे लगता है कि नेतृत्व में कुछ चीजें ठीक की जानी चाहिए

    एक अन्य वरिष्ठ नेता, पीसी चाको ने कहा कि "मुझे लगता है कि नेतृत्व में कुछ चीजें ठीक की जानी हैं। लेकिन सोमवार को जो पत्र के तौर पर हुआ वो नहीं होना चाहिए था। जिन लोगों ने इसे लिखा है, मैं उनके विचारों को साझा करता हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने व्यवहार किया था, वह सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले पत्र जारी करके विवाद को जन्म देता है। "

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अंतरिम अध्‍यक्ष बनाई गईं सोनिया गांधी

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अंतरिम अध्‍यक्ष बनाई गईं सोनिया गांधी

    बता दें शास्त्री और चाको की ये टिप्पणी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली निकाय की नाटकीय बैठक के एक दिन बाद आई। हाई वोल्‍डेज ड्रामा वाली सात घंटे की एक मैराथन बैठक के बाद, सीडब्ल्यूसी ने सोमवार को फैसला किया कि सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पद संभालेगी। एक नया प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द सत्र बुलाया जाएगा।

    इस चिट्ठी के बाद मचा बवाल

    इस चिट्ठी के बाद मचा बवाल

    बता दें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने दो हफ्ते पहले चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर कुछ सवाल उठाए । जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में कथित तौर पर राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर सवाल उठाए। ये बात मीडिया में आने के बाद इस पर काफी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद सिब्बल ने इसको लेटर ट्वीट किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+