'अगर प्रियंका वाड्रा का बेटा रेहान राजीव है...', PM के नेहरू-सरनेम वाली टिप्पणी के बाद मालवीय ने किया ये Tweet

PM Modi's comment on Nehru surname:'अगर प्रियंका वाड्रा का बेटा रेहान राजीव है...', पीएम के नेहरू-सरनेम वाली टिप्पणी के बाद मालवीय ने किया ये ट्वीट

Priyanka Gandhi Vadras son Rehan

PM Modi's comment on Nehru surname: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में गांधी परिवार के सरनेम को लेकर ट्टिप्‍पणी की थी जिस पर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताते हुए कड़ी निंदा की थी। वहीं पीएम मोदी के इस बयान पर ट्विटर पर गांधी बनाम गांधी पर जमकर बहस छिड़ चुकी है वहीं पीएम मोदी के बयान के बाद भाजपा के अमित मालवीय समेत कुछ अन्‍य नेताओं ने भी इस पर टिप्‍पणी करते हुए ट्टीट किया है। जिसके बाद ये विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

बता दें पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा था कि मुझे समझ नहीं आता कि गांधी परिवार में से कोई भी नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता। इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की।

वहीं इस बयान के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे का जिक्र करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक ट्टीट किया है । जिसमें उन्‍होंने लिखा वह ("अगर प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिख सकते हैं (अपने नाना की विरासत को हड़पने की कोशिश में) तो परिवार में कोई नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता? शर्म आती है?"

मालवीय की ये टिप्‍पणी गुरुवार को पीएम मोदी की टिप्‍पणी के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान के बाद आई है। जिसमें उन्‍होंने ट्टीट करके पूछा था कि भारत में कौन अपने नाना के उपनाम का उपयोग करता है। "जो इतने जिम्मेदार पद पर बैठा है वो भारत की संस्कृति को न जानता है न समझता है... ऐसा बोलेगा... आप देश के किसी भी व्यक्ति से पूछ सकते हैं कि नाना का सरनेम कौन लगाता है ?"

वहीं आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने ट्वीट किया: "कल से कांग्रेसी चिल्ला रहे हैं कि गढ़ी परिवार अपने पिता के उपनाम का उपयोग कर रहा है, लेकिन अगर हम इतिहास की जांच करें तो यह घांडी है और गांधी नहीं। इसके अलावा प्रियंका गांधी के बेटे अपने नाना के नाम का उपयोग क्यों कर रहे हैं।" रेहान राजीव गांधी बन गए?"

वहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस के बीच , फिरोज गांधी के जन्म प्रमाण पत्र की कथित तस्वीर जिसे बर्टिल फॉक की 'फिरोज द फॉरगॉटन गांधी' से लिया गया है वो भी चर्चा में है। वहां भी 'गांधी' लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+