PAK को जवाब देना है तो बिरयानी और आम का खेल बंद करें: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर हैं, इस बीच उन्होंने बेंगलुरू और तुमकुरू में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने एक भाषण के दौरान पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान का विरोध कर रही है। तुमकुरु में श्रीसिद्धगंगा मठ में पीएम मोदी के दिए इस बयान पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

पीएम मोदी के बयान से कांग्रेस नाराज

पीएम मोदी के बयान से कांग्रेस नाराज

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व लोगों को भड़काने का आरोप कांग्रेस पर लगाते रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों को संविधान विरोध बता दिया। पीएम मोदी के इस बयान से कांग्रेस खफा हो गई और ट्वीट के माध्यम से उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बीजेपी के ही एक ट्वीट को री-ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी का बयान लिखा हुआ है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर किया पलटवार

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री ये आंदोलन संसद नहीं, आपके विभाजनकारी कारनामों के खिलाफ हो रहा है। हम आपको देश नहीं तोड़ने देंगे। रही बात पाकिस्तान की, तो इसी हिंदुस्तान ने 1948, 65, 71, कारगिल में जो घाव उसे दिए हैं, वो अब तक नहीं उबर पाया। पाकिस्तान को जवाब ही देना है तो बिरयानी और आम का खेल बंद कीजिए। बता दें कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के उस बयान पर भी निशाना साधा है जिसमें वह कहते हैं कि पाकिस्तान के पिछले 70 साल के कारनामों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।

पीएम मोदी ने दिया था ये बयान

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का गठन धर्म के आधार पर किया गया था, वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा था। उत्पीड़ितों को शरणार्थी के रूप में भारत आने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते हैं, इसके बजाय वे इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा 'जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं कि आज जरूरत है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की गतिविधियों का पर्दाफाश करने की।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया 5 यंग साइंटिस्ट लैब, वैज्ञानिकों को किया संबोधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+