सरोज पांडे के भाई के बगावती तेवर, कहा- जब सीएम का बेटा चुनाव लड़ सकता है तो मैं क्यों नहीं?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में टिकटों के बंटवारे को लेकर अब भाजपा में भी बगावती सुर तेज हो गए हैं। वैशालीनगर सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे के भाई राकेश पांडेय ने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुझ पर भरोसा है लेकिन मुझे टिकट नहीं मिलने से सबके मन में नाराजगी है। यदि सीएम डॉ रमन सिंह का बेटा अभिषेक सिंह चुनाव लड़ सकता है तो फिर मैंने टिकट मांगकर कौनसा गुनाह किया है।

कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा
राकेश पांडेय ने कहा कि प्रत्याशी घोषणा से हमारे कार्यकर्ता काफी नाराज है। वही, संगठन के इस फैसले से उन्होंने पूर्ण असहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशी की घोषणा के बाद एक दूसरी प्रक्रिया नामांकन की होती है। जिसका में बी-फॉर्म मिलने तक का इंतजार करूंगा। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर उन्होंने साफ कहा कि बीफार्म आने के बाद ही इस बारे में तय करूगा। कार्यकर्ताओं की भावना है उनके द्वारा असहमति व्यक्त की जा रही है। इस्तीफे के सवाल पर राकेश ने कहा, जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे समेत सभी ने इस्तीफा दे दिया है।
रमन सिंह पर लगाया दोहरे मापदंड का आरोप
राकेश पांडेय ने भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह दोहरा मापदंड है। इस दोहरे मापदंड का मैं असहमति जताता हूं। देश में मुख्यमंत्री का बेटा चुनाव लड़ सकता है। बलीराम कश्यप का बेटा दिनेश कश्यप और केदार कश्यप चुनाव लड़ सकता है। बंशीलाल महतो का बेटा विकास महतो, रणविजय सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी चुनाव लड़ सकती है तो मैं क्यों नहीं।












Click it and Unblock the Notifications