क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड पुलिस और 209 कोबरा के जवानों पर IED से हमला, 11 जवान घायल

Google Oneindia News

Recommended Video

Jharkhand में CRPF Soldiers पर बड़ा नक्सली हमला, IED हमले से कई जवान घायल | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। झारखंड के सराईकेला के कुचई इलाके में आईईडी धमाके की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह धमाका आज सुबह 4.53 बजे किया गया। यह धमाका उस वक्त किया गया है जब 209 कोबरा ट्रूप और झारखंड पुलिस के जवान विशेष ऑपरेशन चला रहे थे। इस धमाके में कोबरा के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

blast

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी डीके पांडे ने बताया कि आईईडी को नक्सलियों ने लगाया था जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया जा सके। इस पूरे इलाके को साफ करने के लिए कोबरा और झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस की साझा टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद आज एंटी पर्सनल माइन का विस्फोट हो गया, जिसमे 11 जवान घायल हो गए, जिसमे से तीन की हालत गंभीर है।

बता दें कि इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमे 15 जवान शहीद हो गए थे। यह ब्लास्ट कुरखेड़ा से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर हुआ था। यह विस्फोट जवानों के ट्रक को निशाना बनाते हुए किया गया था। इस घटना के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि इसके पीछे जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Japan Knife Attack: बस स्टैंड पर अज्ञात शख्स ने लोगों पर किया चाकू से हमला, 2 की मौत, 17 घायल

Comments
English summary
IED blast in Jharkhand Saraikella many personnel injured.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X