सात लाख के नोटों से सजाई गणेश प्रतिमा, भक्तों की उमड़ी भीड़

कांचीपुरम। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त जहां पूजा-अर्चना में लीन हैं, वहीं तमिलनाडु के कांचीपुरम में भक्तों ने गजानन को खुश करने के लिए एक अनोखा काम किया है।

lord ganesh

कांचीपुरम में भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा और उनके मंदिर को सात लाख रुपए के नोटों से सजाया है। भगवान गणेश की प्रतिमा की इस सजावट को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार

गौरतलब है कि सोमवार को पूरे देश में गणपति बप्‍पा मोरिया... के उदघोष के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। भक्त अलग-अलग माध्यम से भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं।

गणेश उत्‍सव महाराष्‍ट्र का सबसे बड़ा त्‍योहार है। मुंबई समेत हर शहर में घर और पूजा पंडाल सज चुके हैं। आज से शुरू होने वाली गणेज पूजा 10 दिनों तक चलेगी।

महाराष्ट्र के अलावा भी करीब हर राज्य में गणपति आज घरों और पंडालों में विराजमान हो रहे हैं। कहीं वो पांच दिन के लिये, तो कहीं सात दिन के लिये और तो कहीं विसर्जन के अंतिम दिन तक भगवान गणेश विराजमान रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+