ICSE Results 2019: 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE Result 2019) 10वीं और 12वीं के नतीजे 7 मई यानी आज घोषित कर दिए गए हैं। सीआईएससीई आईसीएसई 2019 कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12 वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपने नतीजे काउंसिल ऑफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर की मदद से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट:
छात्र अपने नतीजे results.cisce.org, cisce.org या examresults.net पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई के 10वीं के नतीजे घोषित, यहां देंखे रिजल्ट
कैसे चेक करें नतीजे-
-रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट यानी cisce.org पर लॉग इन करना होगा।
-यहां ICSE 10th Board Result 2019 या ICSE 12th Board Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डीटेल को भर के सब्मिट पर क्लिक करें।
-आपके नतीजे आपके स्क्रीन पर होंगे।
-इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
SMS पर चेक करें नतीजे:
इन नतीजों को मोबाइल फोन पर एसएमएस की मदद से भी देखा जा सकता है। इसके लिए छात्र को ICSE या ISC को सात अंकों के आईडी कोड को 09248082883 पर भेजना होगा। ये परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। गौरतलब है कि साल 2018 में ये नतीजे 14 मई की दोपहर 3:00 बजे घोषित किए गए थे।
यह भी पढ़ें- जानिए छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications