ICMR की चेतावनी- 'डेंगू से बचकर रहें, D2 स्ट्रेन से हो सकता है ब्रेन हैमरेज'

नई दिल्ली, 9 सितंबर: पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में डेंगू के भी बहुत सारे केस सामने आए हैं, जिसको लेकर सरकार और स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। आईसीएमआर के मुताबिक मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में डेंगू बुखार के कारण जो मौतें हुई हैं, उसमें ज्यादातर में डी-2 स्ट्रेन जिम्मेदार पाया गया है। साथ ही ये रक्तस्राव का कारण बन सकता है, जो शरीर के लिए काफी घातक है।

Dengue

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईसीएमआर महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि डेंगू का डी-2 स्ट्रेन बहुत ही घातक है। इसकी वजह से मरीज को ब्रेन हैमरेज हो सकता है। ये निष्कर्ष उन्होंने मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में हुई मौतों पर स्टडी के बाद निकाला है। वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ सुरक्षात्मक उपाय बहुत ज्यादा जरूरी हैं। सामान्य सा दिखने वाला डेंगू बुखार कई बार मौत का कारण बन सकता है। ऐसे में लोगों को मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली दवाओं आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

डॉ. पॉल ने आगे कहा कि हमारे पास डेंगू का टीका नहीं है, इसलिए डेंगू को गंभीर रूप में लेना महत्वपूर्ण है। ये रोग जटिलताओं की ओर ले जाता है, साथ ही मलेरिया का भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमें इस बीमारी से मिलकर लड़ना होगा। वहीं एक्टपर्ट्स के मुताबिक डेंगू वायरस सीरोटाइप 2 (DENV-2 या D2) को सबसे अधिक विषैला स्ट्रेन माना जाता है। इसके मरीज जल्दी ही गंभीर अवस्था में पहुंच जाते हैं। हाल ही में केंद्र की एक टीम ने फिरोजाबाद का दौरा किया था, जहां पर डेंगू की वजह से कई मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+