भारत पर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा, ICMR ने नेशनल टास्क फोर्स के संग की मीटिंग
नई दिल्ली। Coronavirus New strain ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा भारत पर लगातार मंडरा रहा है और इस बात से यहां की सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय अच्छी तरह से वाकिफ है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकारें लगातार अलर्ट पर हैं। इस बीच शनिवार को ICMR ने भी वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कोविड 19 नेशनल टास्क फोर्स के साथ मीटिंग बुलाई। इस बैठक में वायरस के स्ट्रेन को लेकर ही चर्चा हुई।

Recommended Video
मीटिंग में हुईं इन बातों पर चर्चा
ICMR और कोविड 19 नेशनल टास्क फोर्स के बीच हुई मीटिंग में कोरोना टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और इसकी मॉनिटरिंग को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में रणनीतियों में बदलाव के विषय पर बात की गई। इस बैठक में चर्चा हुई कि अब तक जो टेस्टिंग और इलाज किया जा रहा था, उसमें कोरोना के नए रूप के लिए क्या बदलाव लाने होंगे।
A meeting of National Task Force on COVID-19 was convened today by ICMR to discuss evidence-based modifications in testing, treatment and surveillance strategies for SARS-CoV-2 in view of the recent reports of emergence of a new variant strain of the virus from UK: Govt of India
— ANI (@ANI) December 26, 2020
कोरोना के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है- रणदीप गुलेरिया
आपको बता दें कि इससे पहले वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर इस वायरस के रूप में बदलाव देखने को मिला है। महीने में करीब 2 बार इसमें बदलाव होता है। आपको बता दें कि रणदीप गुलेरिया नेशनल टास्क फोर्स के भी मेंबर है, जिसके साथ ICMR ने मीटिंग की है।
केरल में ब्रिटेन से लौटे 8 लोग मिले संक्रमित
बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर लगातार भारत पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को केरल में ब्रिटेन से लौटे 8 मरीज संक्रमित पाए गए। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनके सैंपल को पुणे भेज दिया गया है। साथ ही राज्य के चार बड़े एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications