भारत में 1000 लोगों पर चल रहा है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल: ICMR
नई दिल्ली। देश में दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन तैयार करने में लगी हुई हैं। दोनों ही कंपनियां अलग-अलग साइटों पर 1000 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल कर रही हैं। वैक्सीन बनाने की कोशिश कर रही भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू कर दिया है। आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा- दुनिया की 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में बनती हैं इसलिए भारत कोविड19 की वैक्सीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Recommended Video

आईसीएमआर के बलराम भार्गव ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बताया कि भारत की दो कंपनियां वैक्सीन विकसित करने में आगे चल रही हैं। दोनों कंपनियों ने वैक्सीन का चूहों और खरगोश पर विषाक्तता अध्ययन किया, जोकि सफल रहा है। इसका डेटा डीसीजीआई को भेजा गया था, जिसके बाद इन दोनों को इस महीने की शुरुआत में पहले फेज के ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मिल गई। भारत में वैक्सीन ट्रायल के लिए 1000 वॉलंटियर तैयार हैं।
बलराम भार्गव ने कहा कि, दुनिया वैक्सीन बनाने में जुटी है। रूस को शुरुआती सफलता भी मिला है, कई अन्य देशों में तेजी से काम हो रहा है। हमें भी वैक्सीन के विकास की अपनी प्रक्रिया तेज करनी होगा। चीन ने भी अपने टीके कार्यक्रम को तेज कर दिया है। अमेरिका और ब्रिटेन भी अपने-अपने यहां टीके को बनाने में जुटे हुए हैं। दुनिया में सप्लाई की जाने वाली 60 फीसदी वैक्सीन भारतीय होती हैं। वैक्सीन सप्लाई के क्षेत्र में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।
आईसीएमआर ने कहा कि, कोरोना वायरस एक ड्रोपलेट संक्रमण है। कई वैज्ञानिकों द्वारा परिकल्पना और सुझाव दिए गए हैं कि माइक्रोड्रोप्लेट्स (आकार में 5 माइक्रोन से कम) हवा की मदद से भी संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क का उपयोग करें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब नियमों का पालन करना ही वैक्सीन है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications