ICG के महानिदेशक एस परमेष को मिली नई नियुक्ति, हिरदेश कुमार को चुनाव आयोग में मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, सितंबर 11। भारत सरकार की ओर से कुछ नई नियुक्तियां और कुछ तबादलों की अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने विशाखापत्तनम में इंडियन कोस्ट गार्ड के एडिशनल डीजी अतिरिक्त महानिदेशक एस परमेष को फोर्स के पूर्वी सीबोर्ड मुख्यालय के नए कमांडर के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले वो मुंबई में फोर्स के पश्चिमी क्षेत्र की कमान संभाल रहे थे। इस तरह से उनकी यह पदोन्नती की गई है।

indian coast guard

इसके अलावा सरकार ने जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिरदेश कुमार को 5 साल के कार्यकाल के लिए भारत के चुनाव आयोग के उपचुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से गुलाम अली को जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है। अधिसूचना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के गुलाम अली को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+