IBCA: इंटरनेशनल कैट्स एलायंस क्या हैं, जिसका कर्नाटक में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार क इंटरनेशनल कैट्स एलायंस का मैसूर में उद्घाटन करेंगे। आइए जानते हैं क्या है ये अभियान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल रविवार को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं। मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ये दौरा कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण पर केंद्र सरकार का विजन और बाघ जनगणना के लेटेस्ट आंकड़े जारी करने वाले हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी इस मौके पर कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी मैसूरु में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) की शुरुआत करेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं आईबीसीए और है, क्यों है ये बहुत अहम?
क्या है ये IBCA
बता दें इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस एक ऐसा टॉरगेट है। जिसमें प्रमुख बड़ी बिल्लियों जिसमें बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण को सुरक्षित करना है। इस एलायंस का उद्देश्य अवैध शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर अंकुश लगाना है।
क्यों अहम है ये कार्यक्रम
टाइगर कैपिटल का दर्जा हासिल करने के लिए कर्नाटक की चर्चा के बीच ये नया बिग कैट एलायंस और बाघों की जनसंख्या का सरकार का लेटेस्ट आंकड़ा जारी होना बेहद अहम है।
पीएम मोदी करेंगे सफारी की सवारी
बता दें इस अवसर पर चामराजनगर में स्थित बांदीपुर टाइगर रिवर्ज का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा करने वाले हैं
पीएम मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में एक सफारी की सवारी भी करेंगे। भारत के प्रोजेक्ट टाइगर पहल के 50 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को पीएम मोदी नेशनल टाइगर रिजर्व पीएम मोदी में दो घंटे बिताएंगे।
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुई थी इस प्रोजेक्ट की शुरूआत
बता दें पीएम मोदी का ये दौरा अहम इसलिए है क्योंकि कर्नाटक राज्य के चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी पहली बार कर्नाटक दौरे पर आ रहे हैं। बता दें आज से ठीक पचास साल पहले 1 अप्रैल 1973 अप्रैल को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ये प्रोजेक्ट लॉंच किया था। अहम बात ये है कि मैसूरु में तीन दिवसीय मेगा इवेंट बाघ संरक्षण के लिए अधिक राजनीतिक और सार्वजनिक समर्थन हासिल करने के लिए विश्व स्तर पर भारत की बाघ संरक्षण सफलता को प्रदर्शित करेगा।
पहले बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर मोदी द्वारा 50 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा। मैसूरु में स्मारक समारोह में भाग लेने से पहले, प्रधानमंत्री बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और एनजीओ के साथ मुलाकात करेंगे। मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और कावड़ियों के भी पीएम मोदी बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications