पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे 35 यूट्यूब चैनल किए गए बैन, भारत विरोधी कंटेट चलाने का आरोप
नई दिल्ली, 21 जनवरी: भारत सरकार ने कई यूट्यूब चैनल और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए हैं। इनको भारत विरोध सामग्री परोसने के आरोप में बंद किया गया है। शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पी एंड ए) विक्रम सहाय ने बताया है 20 जनवरी को मंत्रालय ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर 35 यूट्यूब चैनल, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट, दो वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।

विक्रम सहाय ने बताया कि जिन अकाउंट को बंद किया गया है वो सभी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे और भारत विरोधी फर्जी समाचार और अन्य सामग्री परोसते हैं। आईबी मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने जानकारी दी है कि जिन यूट्यूब चैनल को बंद किया गया है, उनके 1.20 करोड़ सबस्क्राइबर 130 करोड़ व्यूज हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हुई है और अब इस तरह के और चैनल भी ब्लॉक किए जाएंगे। इसके लिए हमारी खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बात
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा था कि सरकार देश के खिलाफ साजिश रचने वाले चैनलों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। बता दें कि इससे पहले भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications