Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, 10 चैनल के 45 वीडियो को किया बैन

नई दिल्ली, 26 सितंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 45 यूट्यूब वीडियो को प्रतिबंधित कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इंटेलिजेंस एजेंसीज के इनपुट के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनल्स के 45 वीडियो को प्रतिबंधित कर दिया हैा। इन वीडियोज को एक करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूवर्स देख चुके हैं।

Recommended Video

    Modi Government का बड़ा एक्शन, 10 YouTube Channels पर की बड़ी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी *News
    youtube

    मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन वीडियो में फर्जी न्यूज, एडिट किए गए वीडियो को शेयर किया गया था, जिनका उद्देश्य धार्मिक समुदायों के बीच नफरत को फैलाना था। इन वीडियो में फर्जी दावे किए गए हैं, इसमे दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ विशेष समुदायों के सभी धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं, कुछ धार्मिक समुदायों को हिंसक धमकी दी जा रही है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस तरह के वीडियो में लोगों में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई है, इससे देश में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरों के माध्यम से मित्र देशों के साथ सम्बंधों को ख़राब करने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध लगा कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। राष्ट्रहित में ये पहले भी किया है, आगे भी करेंगे। गौर करने वाली बात है कि खुफिया एजेंसियों ने इस तरह की रिपोर्ट दी थी कि यूट्यूब पर कई चैनल्स गलत जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+