जम्मू में हो सकता है आतंकी हमला, आईबी ने जारी किया अलर्ट

IB fears to terror attack on Jammu and Kashmir
श्रीनगर। घाटी से मानो अमन और शांति नाराज हो गई हो। लगातार कश्मीर घाटी में आतंकियों का खौफ जारी है। अमन की बाट जोह रहे जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है।

आईबी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इसबार फिर से जम्मू में आतंकी हमले किए जा सकते है। खूफिया जानकारी के मुताबिक जम्मू घाटी में आतंकियों का एक गुट घुसपैठ करने की जुगत में है। इस आतंकी संगठन के निशाने पर कोई बड़ी शख्सियत के होने की भी जानकारी खूफिया विभाग ने दी है।

आईबी की ओर से जारी की गई अलर्ट में बताया गया है कि आतंकवादी सांबा जैसे कई हमले एक साथ करने की फिराक में है। इस अलर्ट के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को बढञा दी गई है। सेना को अलर्ट पर रखा गया है। जगह-जगह सर्च ऑपरेसन चलाए जा रहे है।

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ की घटनाओं में कुछ दिनों में काफी इजाफा हुआ है। बार-बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लधंन किया जा रहा है। सीजफायर की आड़ में भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की जै रही है। पाक सेना की मदद से आतंकवादी भारत सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे है। हलांकि भारतीय सेना ने हर बार उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+