कौन हैं IAS टीवी सोमनाथन जिन्हें मोदी कैबिनेट ने दी बड़ी जिम्मेदारी?

आईएएस टीवी सोमनाथ को केंद्र ने वित्त सचिव के पद के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले जिन अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा है, उनमें से टीवी सोमनाथ का नाम सबसे आगे है। ऐसे में भारत सरकार ने अब उन्हें एक और बड़ा दायित्व सौंपा है। टीवी सोमनाथ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में अहम सुधार के लिए उन्हें जाना जाता है।

केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। मोदी कैबिनेट ने ये निर्णय शनिवार (10 अगस्त 2024) को लिया। आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा का स्थान लेंगे। दरअसल, आईएएस राजीव गौबा कैबिनेट सचिव के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

IAS TV Somnath

कौन हैं टीवी सोमनाथन?
1987 बैच के आईएएस अधिकारी, सोमनाथन ने तमिलनाडु सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

आईएएस टीवी सोमनाथन के करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 से 2021 तक केंद्रीय वित्त व्यय सचिव के पद पर काम किया। इससे पहले वे आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू स्थान पर काम कर रहे थे, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

इससे पहले सोमनाथन 2015 और 2017 के बीच प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव भी थे और बाद में पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। सोमनाथन ने कुछ समय के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया। उन्हें वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के रूप में भी प्रतिनियुक्त किया गया था।

शुरुआती दौर में तमिलनाडु के अपने मूल कैडर में, सोमनाथन ने 2007 से 2010 तक चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा टीवी सोमनाथन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। जबकि अब यानी 10 अगस्त 2024 को केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+