Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IIT–IIM, हाई पैकेज पत्नी फिर कैसे मिला EWS सर्टिफिकेट? IAS संदीप रघुवंशी पर उठे सवाल, क्या है पूरा मामला?

IAS Sandeep Raghuvanshi Controversy: मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले संदीप रघुवंशी एक समय UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का नाम थे, लेकिन अब वे सोशल मीडिया पर आय और EWS पात्रता को लेकर बड़े विवाद के केंद्र में हैं।

संदीप ने UPSC 2023 बैच में IAS बनकर सफलता हासिल की, लेकिन उनकी पारिवारिक आय, पत्नी के हाई पैकेज और उनके व्यावसायिक कार्यों को देखते हुए लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि उन्हें EWS सर्टिफिकेट कैसे मिला। आइए पूरा मामला विस्तार से समझते हैं...

ias-sandeep-raghuvanshi-get-an-ews-certificate

IIT और IIM जैसे शीर्ष संस्थानों तक पहुंच

स्कूल के बाद संदीप ने देश के सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थानों-IIT और IIM-के द्वार पार किए। इन प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर को नई दिशा दी और आगे चलकर UPSC की तैयारी में खुद को समर्पित किया।

संदीप रघुवंशी ने UPSC 2023 बैच में EWS सर्टिफिकेट लगाकर सफलता हासिल की और IAS अधिकारी बने। उनकी यह उपलब्धि उन्हें देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनाती है और उनके शिक्षा व प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जाती है।

IAS बनने से पहले कोचिंग संस्थान 'रघुकुल CS' का संचालन

IAS बनने से पहले संदीप अपना कोचिंग संस्थान रघुकुल CS चलाते थे। इस संस्थान में वे छात्रों को UPSC की तैयारी कराते थे और विशेष रूप से 5000 रुपये का एथिक्स कोर्स भी बेचते थे, जिसकी काफी चर्चा होती थी।

संदीप 'अनुष्ठान कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक कंपनी भी चलाते थे, जो अब इनएक्टिव बताई जाती है। इसके साथ ही वे ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) पर भी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने UPSC छात्रों को पढ़ाया और मार्गदर्शन दिया।

क्या करते हैं मां-बाप?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप की माताजी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वहीं बताया जाता है कि उनके पिताजी डेयरी व्यवसाय चलाते हैं और दूध डेयरी का संचालन करते हैं। इन दोनों की आय को लेकर भी कई चर्चाएँ सामने आती रही हैं।

संदीप रघुवंशी की पत्नी फेमस मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियरिंग मैनेजर हैं। ग्लासडोर के अनुसार, इस पद की सैलरी लगभग 55 लाख रुपये या उससे अधिक होती है। उनकी पत्नी का प्रोफेशनल करियर और पैकेज आर्थिक चर्चाओं का एक बड़ा हिस्सा रहा है।

2021 में हुई शादी और आय से जुड़े सवाल

26 अप्रैल 2021 को संदीप की शादी हुई। इसके बाद उनकी संयुक्त आय भी EWS पात्रता की गणना में शामिल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक, EWS निर्धारित करते समय माता-पिता, अभ्यर्थी और जीवनसाथी-तीनों की आय जोड़ी जाती है। इस आधार पर लोग पूछ रहे हैं कि इतनी आय होते हुए भी उन्हें EWS प्रमाणपत्र कैसे मिला।

क्या कहता है EWS नियम: किनकी आय गिनी जाती है?

भारत सरकार की EWS परिभाषा के अनुसार, पात्रता तय करते समय माता-पिता की आय, व्यक्ति की स्वयं की आय, और उसके पति या पत्नी की आय-तीनों को जोड़ा जाता है। इसी आधार पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी कुल आय होने पर EWS सर्टिफिकेट कैसे जारी किया गया।

इतनी ज्यादा आय होने के बावजूद संदीप का EWS बनना और फिर उसे उपयोग करके IAS बन जाना कई अनियमितताओं की ओर इशारा करता है। सोशल मीडिया पर उनकी पात्रता और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर लगातार चर्चा हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+