पूरी धोखेबाज निकली IAS पूजा खेडकर! जानें अब तक क्या-क्या सामने आया इसका फर्जीवाड़ा?
IAS Pooja Khedkar Row: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस डॉ पूजा खेडकर (Pooja Manorama Dilip Khedkar) की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। अब पूजा खेडकर के फर्जीवाड़े के चलते उनकी आईएस की कुर्सी खतरे में पड़ चुकी हैं। पूजा खेडकर की ट्रेनिंग को बीच में रद्द करके मसूरी के लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में बुला लिया गया है।
आइए जानते हैं पिछले दिनों अपने नखरों और VIP मांगों के कारण सुखियों में आईं ट्रेनी आईएएस ऑफीसर पूजा खेडकर कैसे अपने ही बुने जाल में फंसती गई, जिसके कारण उनका पूरा करियर दांव पर लग चुका है?

बता दें यूपीएससी परीक्षा में 821वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल करने वाली पूजा खेडकर ने आईएएस की परीक्षा तो पास की है लेकिन उनके रैंक और सर्टीफिकेट जांच के घेरे में आ चुके हैं।
लाल बत्ती का लालच और लाइम लाइट में आईं पूजा
जुलाई महीने की शुरूआत में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही लाल-नीले फ्लैशर वाली बत्ती अपनी ऑडी कार पर लगाकर घूमने लगी इसके साथ ही अगल ऑफिस की मांग कर डाली। इस लाल बत
जिसके बाद पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवासे ने पूजा और उनके पिता दिलीप राव जो महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिटार्यड ऑफिसर के आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत करते हुए महाराष्ट्र सरकार को रिपोर्ट भेजी।
सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में पूजा का ट्रांसफर पुणे में ट्रेनिंग पूरी होने से पहले वाशिमा में असिस्टेंड की पोस्ट पर ट्रांसफर कर दिया गया। पूजा खेडकर का ट्रांसफर होने के बाद से लेकर आज तक लगातार पूजा के फर्जीवाड़े का खुलासा हो रहा है।
दस्तावेजों में उम्र को लेकर विसंगति
सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र जमा करने के आरोपों से घिरी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को आधिकारिक दस्तावेजों में उनकी उम्र में विसंगति भी सामने आई है। जिसके कारण जांच का 2020 और 2023 के केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण आवेदन पत्रों में विसंगतियां पाई गई हैं जिसके कारण जांच नए सिरे से शुरू की गई है।
तीन साल में खेडकर की उम्र केवल एक साल बढ़ी
पूजा खेडकर के दस्तावेजों के अनुसार, 2020 में उन्होंने डॉ. खेडकर पूजा दिलीपराव के रूप में आवेदन किया था जिसमें उनकी उम्र 30 वर्ष थी। वहीं तीन साला बाद यानी 2023 तक, उनका नाम बदलकर मिस पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर हो गया और उनकी उम्र 31 वर्ष बताई गई। यानी तीन साल बीत जाने के बावजूद, खेडकर की उम्र केवल एक साल बढ़ी - 2020 में 30 से 2023 में 31 हो गई। जिसकी जांच की जा रही है।
अंधापन और मानसिक विकलांगता
इसके अलावा महाराष्ट्र कैडर की 34 वर्षीय आईएएस अधिकारी खेडकर ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों ( PwBD) श्रेणियों के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। कथित तौर पर पूजा खेमकर ने अंधेपन और मानसिक विकलांगता का हवाला दिया था लेकिन अपनी स्थिति को साबित करने के लिए टेस्ट नहीं कराया। यूपीएससी ने उनके चयन को केंद्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण (कैट) के समक्ष चुनौती दी थी, जिसने फरवरी 2023 में उनके खिलाफ फैसला सुनाया।
नहीं करवाया चेकअप
कैट के आदेश के अनुसार 23 फरवरी 2023 को पूजा को मेडिकल चेकअप के लिए नई दिल्ली में मेडिकल जांच के लिए मौजू द रहना था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उन्होंने इसे कैंसिल करने की मांग की और उनकी मेडिकल जांच के लिए अगस्त 2023 की तारीख दी गई।
प्राइवेट अस्पताल का सर्टीफिकेट
26 अगस्त से 2 सितंबर तक एम्स द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया, दोनों आंखों की दृष्टि हानि जानने के लिए एमआरआई (ब्रेन) स्पेस्लिस्ट से जांच करवाने के लिए कहा गया लेकिन अस्पताल द्वारा संपर्क किए जाने के बावजूद उपस्थित ना होने के कारण दृश्य विकलांगता कितनी प्रतिशत है इसका आकंलन नहीं हो सका लेकिन रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूजा ने एक प्राइवेट अस्पताल में एमआरआई करवाया जिसकी रिपोर्ट सरकारी दस्तावेज में जमा करवा चुके हैं जिसमें उनकी विकलांगता की पुष्टि की गई है।
उम्र में फर्जीवाड़ा
2020 और 2023 के लिए खेडकर के कैट आवेदन पत्र, जो अपने लिए बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के रोजगार के लिए आयु सीमा में छूट की मांग करने के लिए थे उसके बीच में तीन साल के अंतर के बावजूद, केवल एक वर्ष की आयु का अंतर दिखाते हैं। बता दें सामान्य श्रेणी में यूपीएससी उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु तक 6 बार आईएएस की परीक्षा में अटेंट करने की अनुमति है। वहीं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, सीमा 35 वर्ष की आयु तक 9 अटेंट मिलते हैं।
नाम में भी फर्जीवाड़ा
इसके अलावा खेडकर ने आवेदनों पर थोड़े अलग नामों का इस्तेमाल किया 2020 में खेडकर पूजा दीलीप्राओ और 2023 में पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर।
ये भी पढ़ें-IAS Puja Khedkar: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर सरकार का बड़ा एक्शन, ट्रेनिंग रद्द कर वापस LBSNAA बुलाया












Click it and Unblock the Notifications