एयर इंडिया के नए चेयरमैन बने IAS अफसर राजीव बंसल

नई दिल्ली। वरिष्ठ नौकरशाह राजीव बंसल को गुरुवार को एयर इंडिया का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया। नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल वर्तमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। अश्वनी लोहानी के कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। उनकी नियुक्ति की सूचना कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में की गई है।

IAS officer Rajiv Bansal appointed Chairman and Managing Director of Air India

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एयर इंडिया के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजीव बंसल के सामने एयर इंडिया के विनिवेश को सही तरीके से कराने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार ने एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का बजट में ऐलान किया था। 17 मार्च बोली जमा करने की तारीख है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अश्विनी लोहानी की बात करें तो फरवरी 2019 में उन्हें इस मकसद से एयर इंडिया में वापस लाया गया था कि वह डूब रही एयर इंडिया का बेड़ा पार लगाएंगे, लेकिन वह असफल रहे। लोहानी अगस्त 2017 से सितंबर 2017 के बीच भी एयर इंडिया के प्रमुख बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+