#JusticeforAnurag: IAS अनुराग तिवारी की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली। कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि आईएएस अनुराग तिवारी की हत्या हुई थी, जिसके बाद हार्ट अटैक वाली बात सिरे से खारिज हो गई है। गौरतलब है कि अनुराग के घर वालों ने पहले ही आशंका जताई थी कि आईएएस की हत्या हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग की बॉडी पर एंटी मार्टम इंजरी मिली है, जिससे ये साफ हो गया कि उनकी मौत हार्ट-अटैक से नहीं हुई है बल्कि उनका मर्डर हुआ था और अब इसी आधार पर सीबीआई आगे बढ़ेगी।
आपको बता दें कि 17 मई को राजधानी लखनऊ में आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की लाश संदिग्ध परिस्थतियों में मिली थी। तकरीबन दस साल के करियर में अनुराग का 7-8 बार तबादला किया गया था। अनुराग की इमेज एक ईमानदारी अधिकारी के रूप में थी।
अनुराग की मौत नेचुरल नहीं है-अनुराग के पिता
अनुराग के पिता बीएन तिवारी ने मीडिया में बड़ा बयान दिया था कि उनका बेटा बहुत ही ईमानदार अधिकारी था जिससे उनके सीनियर जलन रखते थे इसलिए शक की सुई इस बात की ओर इशारा करती है कि अनुराग की मौत नेचुरल नहीं है और अब रिपोर्ट ने उनकी बात को पूरी तरह से सत्यापित कर दिया है।
एलडीए वीसी के साथ ठहरे थे
Recommended Video

मौत से पहले अनुराग तिवारी लखनऊ के हजरतगंज के वीआइपी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 19 में ठहरे थे। कमरा एलडीए वीसी प्रभु नारायण सिंह के नाम बुक था। लेकिन सुबह में अनुराग की लाश बीच सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications