IAS IPS Love Story: 'ना बैंड-ना बाराती, केवल 2000 में कर ली शादी', गजब है इनकी प्रेम कहानी
IAS IPS Love Story सीरीज में आज बात करते हैं उस कपल की जिन्होंने मात्र 2000 में शादी की थी और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने थे। आज शादियों में लोग पानी की तरह पैसा बहाते है और इसे वो अपने सम्मान से जोड़कर देखते हैं लेकिन IAS अधिकारी युवराज मरमट और IPS अधिकारी पी. मौनिका ने कम पैसे में ब्याह रचाकर युवाओं और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
IAS युवराज और IPS मौनिका दोनों ही देश की प्रतिष्ठित सेवाओं से जुड़े हैं। आमतौर पर ऐसे अधिकारियों की शादियों में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिलती है, लेकिन इस जोड़े ने दिखावे से दूर रहकर सादगी को प्राथमिकता दी।

उन्होंने ना तो महंगे कपड़े पहने, न ही किसी लग्जरी होटल या बैंक्वेट हॉल में समारोह रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक कोर्ट मैरिज थी, जिसमें न बैंड-बाजा, न मेहमानों की भीड़ और न ही कोई शाही रिसेप्शन था। इस साधारण समारोह में केवल परिवार के सदस्य, अधिकारी और करीबी दोस्त उपस्थित थे।

कौन हैं आईएएस अधिकारी युवराज मरमट? (IAS IPS Love Story)
आपको बता दें कि युवराज मरमट मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर सिटी के रहने वाले हैं, उन्होंने BHU (Banaras Hindu University) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है लेकिन अधिकारी बनने की चाह ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया और उन्होंने मोटी सैलरी वाली नौकरी करने के बजाय यूपीएससी की तैयारी में खुद को झोंक दिया।

हालांकि उन्हें सफलता छठे प्रयास में मिली, उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2021 में 458वीं रैंक हासिल करके एक बार फिर से साबित कर दिया कि 'जहां चाह है वहां राह है।'
कौन हैं आईपीएस पी मोनिका? (IAS IPS Love Story)
तो वहीं आईपीएस पी मोनिका मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं, वो भी साल 2021 कैडर से पास आउट हैं, देखने में बेहद हसीन आईपीएस पी मोनिका 637वीं रैंक हासिल की थी, उन्होंने यूपीएससी में आने से पहले फार्माकोलॉजी की पढ़ाई की थी लेकिन उन्हें भी अधिकारी बनने की चाह थी और इसी के चलते उन्होंने फार्माकोलॉजी की पढ़ाई के दौरान यूपीएससी के बारे में सोचा और इसके लिए रात-दिन एक कर दिया। उन्होंने मुख्य परीक्षा में 715 अंक और साक्षात्कार में 179 अंक अर्जित किए थे।

कहां शुरू हुई प्रेमकहानी (IAS IPS Love Story)
इस 'पावर कपल' की प्रेम कहानी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई थी। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शादी के वक्त युवराज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में असिस्टेंट कलेक्टर थे लेकिन शादी के बाद उन्होंने कैडर चेंज किया और अब दोनों मियां-बीवी तेलंगाना कैडर में तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications