जज्बे को सलाम: ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दी UPSC की परीक्षा
Recommended Video
नई दिल्ली। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने देश भर के 72 शहरों में रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, रविवार को एक परीक्षार्थी व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सिविल सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा देने आई थी जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। केरल की कोट्टायम निवासी 24 साल की लतीशा अंसारी के हौसले की सभी तारीफ कर रहे हैं कि दुर्लभ रोग और सांस लेने में तकलीफ के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंची थी।

ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दी UPSC की परीक्षा
कोट्टायम जिला कलेक्टर पीआर सुधीर बाबू की कोशिशों के कारण परीक्षा भवन के अंदर लतीशा को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराया गया था। दरअसल, लतीशा जन्म के बाद से ही 'टाइप 2 ओस्टियोजेनेसिस इमपरफेक्टा' (हड्डियों की बीमारी) से ग्रसित हैं और उनको सांस लेने में भी परेशानी होती है। इस कारण लतीशा को हर वक्त एक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है। परीक्षा भवन में भी वह ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ यूपीएससी का एग्जाम देने बैठी थीं।
लतीशा को परीक्षा भवन में उपलब्ध कराया गया ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर
मीडिया से बात करते हुए लतीशा ने बताया कि वह डेढ़ सालों से संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और उनको उम्मीद है कि उनकी कोशिश कामयाब होगी। लतीशा के पिता उनको परीक्षा केंद्र तक लेकर आए थे। अनुवांशिक विकार से ग्रस्त बच्चों के लिए काम करने वाली एक संस्था अमृतवर्षिनी की लता नायर ने इस संदर्भ में कहा कि लतीशा जैसी अभ्यर्थियों को यूपीएससी द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।

केरल के कोट्टायम की रहने वाली हैं लतीशा
नायर ने कहा कि लतीशा को मेडिकल की जरूरतों के लिए हर महीने 25 हजार रु की आवश्यकता है। यूपीएससी की परीक्षा देने वाली लतीशा ने एम.कॉम की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने इस परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में मलयालम को चुना है। बता दें कि देश भर के 72 शहरों में यूपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी रुटों पर सेवा सुबह 6 बजे से शुरू की गई थी ताकि परीक्षा देने वालों को कोई परेशानी ना उठानी पड़े।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications